बात®बेवाक

बोनी कपूर श्री देवी पर इतनी मेहराब क्यों

बोनी कपूर ने कपिल शर्मा शो में बताया कि वे फ़िल्म Mr. India के लिए श्रीदेवी को साइन करना चाहते थे.उस समय श्रीदेवी बहुत बड़ी स्टार थीं और एक फ़िल्म के लिए 8.5 लाख रुपये फीस लेती थीं। उनकी माताजी ने 10 लाख की डिमांड रखी। इस पर बोनी कपूर ने कहा 10 नहीं, मैं 11 लाख दूंगा.श्रीदेवी की माताजी ने स्टाफ मनी के 30,000 रुपये अलग से मांगे.बोनी कपूर ने जवाब दिया हम 50,000 देंगे.1987 में Mr. India सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद बोनी कपूर ने कहा कि अब आप 15 लाख से कम फीस मत लेना. श्रीदेवी की माताजी ने कहा, इतनी रकम कौन देगा.तब बोनी कपूर ने Chandni और Gurudev के लिए श्रीदेवी को 15-15 लाख में प्रोड्यूसर्स को बोलकर साइन करवाया. बाद में Khuda Gawah के लिए उनकी फीस 25 लाख तक पहुंचाने में मदद की.सवाल यह है कि पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता बोनी कपूर इतनी समाज सेवा क्यों कर रहे थे ? 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से विवाह कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *