बात®बेवाक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान के ही संगम तट से लौटे

आरक्षण और जाति जनगणना के मुखर विरोधी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज प्रयागराज में बिना स्नान के ही संगम तट से लौट गए.मौनी अमावस्या के कारण संगम घाट पर काफी भीड़ थी. पुलिस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से अनुरोध किया वोअपनी पालकी से उतर कर कुछ कदम पैदल ही संगम तट तक जाएं. लेकिन शंकराचार्य के समर्थकों ने हंगामा कर दिया. इसके बाद पुलिस से धक्का मुक्की हो गयी.शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने रोते हुए आरोप लगाया कि मेरे अनुयायियों को पुलिस पकड़ पकड़ कर मार पीटकर गिरफ्तार कर रही है.उन्होंने आगे कहा कुंभ मेले में मची भगदड़ का दोष मैंने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया था इसलिए अब मुझसे बदला लिया जा रहा है. जो भी हो शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अगर दो कदम पैदल चलकर तट तक जाते तो छोटे हो जाते क्या ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *